नीमच। बैम्बू मैन के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा को भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
श्री विश्वकर्मा सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्राकृतिक एवं पुनर्योजी खेती के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बांस की खेती को प्रोत्साहन देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों के कारण उन्हें ‘बैम्बू मैन’ के नाम से जाना जाता है। उनके द्वारा संचालित विश्वकर्मा बैम्बू फार्म एंड बायोडायवर्सिटी पार्क, भाटखेड़ी, नीमच में प्रकृति, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री विश्वकर्मा अपने अनुभव, सामाजिक सरोकारों एवं समर्पण के माध्यम से पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को मजबूत करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा की इस नियुक्ति को उनके सामाजिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Oct 2026, 07:38 PMकमलाशंकर विश्वकर्मा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त
