महाष्टमी पर कन्या पूजन, तोप से आतिशबाजी एवं महाआरती का आयोजन

मल्हारगढ़। नगर स्थित प्राचीन मां तुलजा भवानी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाष्टमी के पावन अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन, तोप से आतिशबाजी एवं भव्य महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदसौर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा कन्या पूजन में सहभागिता की।

महाष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां तुलजा भवानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान तोप से आतिशबाजी एवं भव्य महाआरती आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।