नीमच जिले के जीरन तालाब में डूबने से 7 वर्षीय बालक और 8 वर्षीय बालिका की मौत होने की सूचना है। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2026, 12:21 PMजीरन तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
