मंदसौर / मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में भानपुरा ब्लॉक के गांधी सागर में स्थित अभ्यारण अंतर्गत वन समिति में कार्यरत कर्मचारी, अभ्यारण के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक्‍सरे व खून की जांच एवं अन्य सभी स्वास्थ्य परीक्षण किये गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों को शपथ दिलाकर समाज में टीबी की बीमारी से बचने जांच उपचार के बारे में बताया गया।

अभ्यारण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावली तथा चेनपुरिया ब्लॉक के रावली कुड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 225 वन समिति के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।