मंदसौर  / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्‍बर 2025 से 28 दिसम्‍बर 2025 तक क्रियान्वित किया जावेगा।

अभियान के अन्‍तर्गत जिले के 208 सम्‍मर्क कर्ताओं के द्वारा 23543 पशुपालकों को गृह भेंट दी जाकर 66091 गोवंशीय पशु तथा 85925 भैंसवंशीय पशु कुल 152016 पशुओं की जानकारी ली जाकर ऐप पर दर्ज की जावेगी। जिसका सत्‍यापन वि.ख.स्‍तरीय सत्‍यापन अधिकारी के द्वारा किया जावेगा।  

इस अभियान का प्रमुख उद्धेश्‍य दुग्‍ध उत्‍पादन में गुणात्‍मक सुधार लाने हेतु पशुपालकों से गृह भेंट कर उनको तीन मुख्‍य स्‍तम्‍भों नस्‍ल सुधार, पशु पौषण एवं पशु स्‍वास्‍थ्‍य पर व्‍यापक रूप से जागरूक करना है। अभियान में 5 से 9 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालक से ग्रामों में सम्‍पर्क कर्ता अधिकारी के द्वारा ग्राम में पहुँचकर पशुपालक को भेंट दी जायेगी। तथा उसकी जानकारी ऐप पर दर्ज की जायेगी।

पशुपालकगण दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान में संलग्‍न सम्‍पर्ककर्ता अधिकारी को अपने पशुओं की सही-सही जानकारी नोट करावें तथा उनके बताये अनुसार पशु नस्‍ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्‍वास्‍थ्‍य को घ्‍यान में रख अपने पशुओं के दुग्‍धोत्‍पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत के भविष्‍य निर्माण में अपनी सहभागीता करें।