पंडित मुकेश शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा का हुआ सम्मान

मल्हारगढ/ महेश मरेठा --- बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर प्रांगण में आगामी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कथा आयोजन की रूपरेखा, तिथियों, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध भागवत कथा प्रवक्ता पंडित मुकेश जी शर्मा (मंदसौर) एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जी शर्मा का मंदिर समिति द्वारा दुपट्टा पहनाकर  सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दोनों अतिथियों के सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

पंडित मुकेश जी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जी शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।

बैठक में मंदिर प्रबंधक समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।