नीमच : श्री चित्रगुप्त जी की संगीतमय कथा का वृहद आयोजन में कायस्थ समाज एवं आमजन से कथा श्रवण की अपील एवं अभिनन्दन नीमच कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना, सचिव नितिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा निगम, सचिव प्रीति सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति सक्सेना एवं कायस्थ समाज नीमच कार्यकारिणी के साथ कायस्थ सोशल ग्रुप के प्रत्यूष गौड़, आतिश गौड़, कपिल श्रीवास्तव एवं नीतीश गौड़ ने किया है । 
श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य कथा का आयोजन आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 रविवार को दोपहर 1 से 4 स्थानीय लायंस डेन में कथा व्यास श्री श्री 1008 जगद्गुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महराज वृंदावन के मुखारविंद से होने जा रहा है । कथा से पूर्व 9:30 से कथा स्थल धाम से एक चल समारोह भी शहर में पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकलेगा । श्री चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन संयोजक मंडल कायस्थ समाज द्वारा किया जा रहा है । जिला नीमच, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, जावरा, रतलाम कायस्थ समाज ने सभी से पधार कर श्रवण का निवेदन भी किया है की श्री चित्रगुप्त जी की संगीतमय कथा का यह आयोजन प्रथम बार नीमच में होने जा रहा है । कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन में  मालवा मेवाड़ और दूरस्थ क्षेत्र से विशिष्ट व्यक्तित्व एवं कायस्थ समाजजन की उपस्थिति रहेगी ।