गरोठ के सभी स्कूलो पर आयोजित होंगी विविध खेल गतिविधियाँ

दीपक मांदलिया/ मंदसौर/गरोठ/ नीमच संसदीय क्षेत्र की विधानसभा गरोठ मंडल में आज 13 दिसम्बर को  सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा खेलों के प्रति उत्साह और खेलभावना को बढ़ावा देना
सांसद खेल महोत्सव में कुल आठ प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, मैराथन सहित विभिन्न क्षेत्रीय खेलों का समावेश है। गरोठ विधानसभा के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगे

गरोठ विकास खंड से महाविद्यालय, स्कूल से प्रतिभाशाली खिलाडी इस आयोजन मे भाग लेगे

विधायक चंदरसिह जी सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष गौकूलसिह जी चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजित सिह जी चौहान, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीनेश जी पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्यामसिह जी चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश जी चौधरी सहित और भी जनप्रतिनिधि सांसद खेल महोत्सव का करेगे शुभारंभ