दलौदा/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP  महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम दलोदा मंडी रोड से चोरी हुई मोटरसाइकल को आरोपी के कब्जे से जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14 ZF 7977 दलोदामंडी रोड से चोरी हो जाने के संबंध में थाने पर रिपोर्ट  दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना दलोदा पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी राजबाबू पिता भगत उम्र 40 साल निवासी उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

सराहनीय कार्यः - 
उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा तथा पुलिस बल थाना दलोदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।