ताल / वहीद खान / पुलिस थाने पर ग्राम असावता के एक किसान  विरेन्द्र सिंह द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे से समाचार लिखे जाने शाम तक अनशन पर बैठ कर बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है, जिसमें  धरना दे रहे किसान का विद्युत वितरण कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा बिना सूचना के उसके कुएं से विद्युत मोटर जप्त   कर ली गई, उसकी कोई सूचना भी उसे नहीं दी गई। जबकि विधुत वितरण कंपनी विभाग का कहना है कि उसकी सूचना उसे दे दी गई थी ।
किसान द्वारा अधिकारीगण को शिकायत भी की गई है। और आज बुधवार को वह सुबह 11:00 बजे से समाचार लिखे जाने तक विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना परिसर में  प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर  अनशन पर बैठा हुआ है।

ताल तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने दैनिक प्रसारण प्रतिनिधि वाहिद खान पठान को जानकारी देते बताया कि पुलिस थाने पर  किसान धरना दे रहा है जिस के संबंध में मेरे द्वारा ताल थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी , बिजली विभाग आदि से चर्चा कर जानकारी ली गई ,जिसमें जानकारी में आया की उक्त किसान सहित अन्य सात आठ किसानों द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी ,जिसे लेकर आज उक्त किसान पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया  है। उसके द्वारा एक तो बिजली चोरी करते हुए गलत कार्य किया गया और उल्टा विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहा है। वही किसान के द्वारा बताया गया कि उसकी द्वारा बिजली विभाग में रसीद भी कटवाली है। फिलहाल पुलिस इस  संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है ।वहीं समाचार लिखे जाने तक कड़ाके की ठंड में किसान का पुलिस थाना ताल पर धरना प्रदर्शन जारी था।