मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर बूढ़ा में उद्यम संवाद हुआ
मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम बूढ़ा में शिविर आयोजित हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में उद्यम संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उद्योगपतियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत गांव बूढ़ा में केसीसी एवं उद्यम पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा नए उद्योग लगाने में शासन-प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। नए उद्योग का संचालन करने में किसी को कोई समस्या आए तो उन सभी का निराकरण किया जाएगा। नए उद्योग लगाने में शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है जिसका लाभ उठाएं। शिविर के दौरान केसीसी एवं उद्यम पंजी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम, जिलाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा बूढ़ा में स्थापित मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया एवं उद्योग की गतिविधियों तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। एमएसएमई योजना अंतर्गत लगभग 2.50 करोड रु का लोन प्राप्त हुआ है । जिसके तहत लगभग 92 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। उद्योग के माध्यम से लगभग 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा उद्यम संवाद में चयनित श्री हरपाल सिंह पशु आहार, श्री रणजीत शर्मा आटा मिल, श्री सुखराम राठोर ऑइल मील, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम विभाग के अंतर्गत श्री जगदीश लोहार कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज, श्री राजेश लोहार मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज, श्री राजू लोहार न्यू टकरावद वाला एंड कंपनी।
