50 बालिकाओं को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, पहले आएं पहले पाएं के आधार पर होगा चयन
रतलाम : जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला रतलाम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजनांतर्गत पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
इच्छुक बालिकाएं भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीयन करवाने हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला रतलाम कक्ष क्रमांक 217, कलेक्टोरेट कार्यालय भवन, महू रोड रतलाम में संपर्क कर सकती है। निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 50 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। अतः पहले आए पहले पाए के आधार पर ही प्रशिक्षण हेतु बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
