मंदसौर : सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक आयोजित हुई । बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एवं जिला अधिकारी मौजूद थे । सेवा संकल्प अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन ने बताया कि अभियान अंतर्गत नोडल बनाए गए हैं सभी नोडल अपने-अपने कार्य अच्छे से निर्वहन करेंगे कार्य में लापरवाही ना बरते यह सुनिश्चित किया गया है सेवा संकल्प अभियान में ड्राइंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आंगन का उत्सव, आंगनबाड़ी सम्मान संवाद कार्यक्रम, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, स्वच्छता तथा विकास का सौंदर्य करण, सरकार आपके द्वार आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
