आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम द्वारा गठित पुलिस टीम ने लगातार निगरानी एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर घेराबंदी कर विक्रम पिता एलम निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हेल जिला झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा। आरोपी लंबे समय से ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस टीम की तत्परता और रणनीति के चलते आरोपी को दबोचने में सफलता मिली, जिसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, सउनि अशोक चौहान, आरक्षक दीपक पाटीदार,  बाबूलाल मालवीय, तथा अशोक गुर्जर थाना आलोट।
पुलिस की इस सफलता को कानून व्यवस्था की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।