भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) पुलिस अपराध करने वालों पर पूरी तरह सख्ती से पेश आ रही है । पुलिस ने अकेली स्कूल जा रही 11 वर्षीय मासुम नाबालिग छात्रा का पीछा कर पैसो का लालच देकर छेडछाड की हरकत करने वाला 37 वर्षीय आरोपी रितेश को किया गिरफ्तार गया। आरोपीत पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने उसकी हालत एक टांग पर चलने को मजबूर कर दी ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  24 घंटे में ही  घटना का खुलासा कर दिया।

पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया की नाबालिक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 6 दिसम्बर को सुबह के समय मेरी लड़की घर से स्कूल जा रही थी कि उसके पीछे से एक मोटरसाइकील वाला व्यक्ति आया उसने मेरी लड़की से कहा कि रुक मैं तुझे 10 रुपये देता हूं ,मेरी मोटरसाइकिल पर बैठ जा ,  मेरी लड़की ने मना कर दिया फिर मेरी लड़की वहां से थोड़ी दूर चली गयी , मोटरसाइकिल वाला व्यक्ति थोड़ा आगे जाकर वापस मेरी लड़की के पास आया व उससे बोला कि तुझे 100 रुपये दूंगा मेरे साथ चल तुझे 10 बजे वापस छोड़ दूंगा , मेरी लड़की डर के मारे वहां से भागकर व चिल्लाकर पास ही चाय वाले की दुकान पर चली गयी। वह व्यक्ति मोटरसाइकिल से भवानीमंडी की तरफ चला गया। जिसने मुंह पर मफलर बांध रखा था। में ड्यूटी कर आया तो मेरी बेटी चाय की दुकान पर बेठी हुई रो रही थी। जिसने मुझे यह सारी घटना बतायी। उक्त अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने मेरी बेटी का गलत नियत से पीछा किया है इत्यादी पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से 24 घंटे में घटना का खुलासा किया, पुलिस ने रूट एनालिसिस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर  आरोपी की पहचान की गई। पुरे रूट एनालिसिस में आरोपी का मुंह ढका होने के बावजुद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण से रितेश कुमार पुत्र श्री रमेशचंद भील उम्र 37 साल निवासी पचपहाड थाना भवानीमंडी जप्त वाहन मोटरसाइकिल PASSION PRO रजि नंबर RJ17 SF 6982 आरोपित शादी-शुदा है वह अपनी पत्नि को काम पर छोडकर वापस जाते समय उसने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार व श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने आमजन व अभिभावको से जागरूक रहने की अपील की :-

झालावाड पुलिस सभी आमजन व अभिभावको के साथ है। सभी आमजन से अपील है कि अपने बच्चो के साथ घटित किसी भी प्रकार की घटना की अविलम्ब सूचना करे। पोक्सो अधिनियम के तहत ऐसा अपराध करने वालो के विरूद्ध कठी कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है।
चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर-1098
पुलिस कंट्रोल रूम झालावाड़
07432-233195
पुलिस थाना मवानीमंडी-
07433-222103

पुलिस द्वारा गठित टीम:-

1. श्री रामकुमार पु.नि. कोटा  2. श्री हरवीरेंद्र सिंह 3. श्री सुखदेव 4. श्री विकारा कुमार 5. श्री तेजेंद्र सिंह  6. श्री उदयमन  7. श्री महेश कुमार  8. श्री हरीराम