आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया  – मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन शाखा आलोट द्वारा शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी महोदया आलोट के माध्यम से जिलाधीश महोदया रतलाम को ज्ञापन सौंपकर नवंबर माह का वेतन तत्काल जारी करने की माँग की गई।

संगठन ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि आलोट विकासखंड के लोकसेवकों का वेतन प्रतिमाह की 1 तारीख को आहरित होता रहा है, किंतु इस माह नवंबर का वेतन अब तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों पर लिए गए बैंक ऋण की किश्तें माह के प्रथम सप्ताह में कटती हैं, ऐसे में वेतन न मिलने की स्थिति में कर्मचारी डिफॉल्टर बनने की कगार पर हैं। साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से तनाव और रोष व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भविष्य में प्रत्येक माह की 01 तारीख को वेतन आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नवंबर माह का वेतन शीघ्र जारी किया जाए।

इस अवसर पर संगठन के राज्य अध्यापक संघ अध्यक्ष किशोर सांखला, सूचित जाती संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष आनंद चावला के साथ संरक्षक सलीम खान, राजेश जोशी, प्रतिपाल सिंह सोलंकी, त्रिलोक सिंह देवड़ा, ईश्वरलाल कटारिया ताल, दशरथलाल सोनदल, बाबूलाल परिहार, जाकिर खान, अखिलेश निगम, लक्ष्मण माल, विक्रमसिंह चौहान, प्रमिला रावत, धापू जटिया, रक्षा निगम, विक्रम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।