रतलाम। कलेक्टर कार्यालय (भू-संसाधन प्रबंधन) द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 28 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 293.63 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले में औसतन 2.88 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार रतलाम और रावटी में 9-9 मिमी, बाजना में 3 मिमी, सैलाना में 2 मिमी, जबकि आलोट, जावरा, ताल और पिपलोदा में वर्षा दर्ज नहीं हुई।

1 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक की कुल वर्षा (मिमी):

  • रतलाम – 381 मिमी
  • पिपलोदा – 360 मिमी
  • आलोट – 322 मिमी
  • जावरा – 309 मिमी
  • सैलाना – 299 मिमी
  • ताल – 250 मिमी
  • रावटी – 239 मिमी
  • बाजना – 189 मिमी

तुलनात्मक रूप से पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 545.88 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 293.63 मिमी वर्षा हुई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले में वर्षा का आंकड़ा काफी कम है।

जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 918.3 मिमी मानी जाती है। ऐसे में आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ किसान और आमजन मानसून की सक्रियता पर नजर बनाए हुए हैं।