मंदसौर। शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी पर शुक्रवार को एक महिला द्वारा अचानक नदी में छलांग लगाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया।
इसी दौरान मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बिना देर किए नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस के कारण महिला की जान बच गई।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Jul 2026, 09:07 PMमहिला ने शिवना नदी में लगाई छलांग, राहगीरों की सतर्कता से बची जान
