रतलाम : मेडिकल कॉलेज के डॉ ध्रुवेंद्र पांडे ने बताया कि रतलाम जिले में जीवन धारा शिविर का आयोजन 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत डीन डॉ अनीता मुथा के मार्गदर्शन में मेंदांता फाउंडेशन, रेड क्रॉस सोसाइटी और काकानी फाउंडेशन, क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से रतलाम जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित सभी बच्चों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक जांच उपचार सेवाएं दी जाएगी।

 

शिविर के दौरान गुड़गांव के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को चिन्हित कर उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन गुड़गांव के अस्पताल में कराया जाएगा। शिविर के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं जेनेटिक काउंसलिंग की सेवा, आभा आईडी बनाने की व्यवस्था, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की व्यवस्था, थैलेसीमिया के संबंध में उच्च स्तरीय जांच की व्यवस्था, उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अनीता मुथा ने थैलेसीमिया से पीड़ित सभी बच्चों एवं उनके परिवारजनों से शिविर में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर सेवाएं प्राप्त करने की अपील की है।