रतलाम :  प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम ने बताया कि संस्था में एस आर एफ लिमिटेड पीथमपूर प्लांट के लिए पुरुष एवं महिला प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जा रहा है।

 

प्लेसमेंट कैंप में आईटीआई के सभी मैकेनिकल ट्रेड, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन एवं सीओपीए ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह की अप्रेंटिसशिप अवधि के लिए 14,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

इच्छुक प्रशिक्षणार्थी दिनांक 29 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में उपस्थित होकर केम्पस मे भाग ले सकते है। पंजीयन लिंक https://forms.gle/5hTFmznLjc9Y5ZsU8 है।

आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आई. टी. आई. परिसर प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित हो सकते है। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी।