मंदसौर / डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मंदसौर डाक संभाग के अंतर्गत मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा पेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने हेतु 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त पेंशनर मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण डाकघरों के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते है जिसके लिए 70 रूपये शुल्क देय है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:31 PMपेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने हेतु डाक विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान
