मंदसौर / जिले के मल्हारगढ में आज सुबह करीब 10:30 बजे नीमच से मंदसौर चलने वाली सईद बस ओर बाइक में भिड़त हो गई । इस दुर्घटना में बाइक सवार करण पिता हरीश शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी नारायणगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई । 

बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई । जानकारी के अनुसार नीमच से मंदसौर व्हाया जीरन-नारायणगढ़ चलने वाली सईद बस MP14PA0144 का नारायणगढ़ रोड पर बाइक MP14MS6602 से टक्कर हो गई । 

इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ लाया गया । घटना स्थल पर थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के पहुँचे ओर आवागमन को चालू किया । 

मृतक करण पिता हरीश शर्मा निवासी नारायणगढ़ का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । घायलों  को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी । पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुटी है ।