मंदसौर / जिला संयोजक, जनजाति कार्य विभाग ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिले में गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर 2025 को धरती आबा ग्राम बालोदिया, जनपद पंचायत मंदसौर में आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर करेंगे। इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती समापन वर्ष पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर से तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम का माननीय प्रधानमंत्री  की उपस्थिति में जिला नर्मदा (गुजरात) से सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे जिले के कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा।