मंदसौर/ भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) मध्यप्रदेश द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सूची में मंदसौर जिले की जिम्मेदारी नंदू कुमावत को सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार नियुक्तियां

  • मनोहर बघेल — दतिया
  • दिलीप सेन — गुना
  • माधव राज यादव — अशोकनगर
  • जितेंद्र गुर्जर — शिवपुरी
  • अनुप पटेल — खंडवा
  • राजेश पाटिल — बुरहानपुर
  • महेश परमार — देवास
  • नंदू कुमावत — मंदसौर

पार्टी संगठन ने सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

राजनीतिक हलकों में इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं मंदसौर जिले में नंदू कुमावत की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।