भोपाल/ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्य प्रदेश चावल उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के राइस मिलर्स की विभिन्न समस्याओं एवं उद्योग से जुड़ी चुनौतियों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का परीक्षण कर उनके यथोचित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मध्य प्रदेश चावल उद्योग महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

