शामगढ़- मध्य प्रदेश शासन की नीति के अनुरूप रवि विपणन वर्ष 2026-27 में मंदसौर जिले में कुल 72 उपार्जन केदो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज 9 अप्रैल से विधिवत प्रारंभ की गई , सबसे पहले आने वाले किसानों का साल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया , इस वर्ष महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले में 6 महिला सहायता समूह के द्वारा खरीदी की जा रही है, शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है , राज्य शासन द्वारा किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा।
गरोठ रोड स्थित चौधरी वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता ने किया , सबसे पहले आने वाले किसानों का तिलक साल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर प्रारंभ किया इस अवसर पर सर्वेयर से विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा-उपार्जन कार्य पूर्ण पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित हो , ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के कल्याण के लिए सतत प्रतिबद्ध है, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं व्यवस्थाओं के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है , हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य एवं सुगम व्यवस्था मिले जिससे उनकी मेहनत का पूरा सम्मान हो सके।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलगारी , राजेश मेहता , प्रमोद चावड़ा , सांवरिया पोरवाल , एल्डरमैन विशाल शर्मा , राजेंद्र मालवीय , वेयरहाउस संचालक राहुल चौधरी , विजय रितुदिया, सचिन परिहार , श्याम पाटीदार , सतीश मांदलिया , दिनेश जोशी सहित उपार्जन केंद्र अधिकारी- कर्मचारी एवं स्टाफगण मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Apr 2026, 02:48 PMउपार्जन केंद्र पर समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी प्रारंभ
