मंदसौर। मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह के मंदसौर आगमन पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भेंट की। आपने जिला जेल के नवनिर्माण की मांग रखी।
सिसोदिया ने भेंट में सौंपे गए ज्ञापन में मांग रखी कि जिला जेल में क्षमता से दोगुना अधिक बंदियों के लिए प्रस्तावित नई जेल का निर्माण तथा पुरानी जेल को रिडेंटिफिकेशन (पुनर्वघनत्वी करण) योजना के तहत किया जाए।
आपने कहा कि मंदसौर की जिला जेल में 380 की क्षमता के विरुद्ध 700 कैदी बंदी के रूप में वर्तमान में मौजूद है। पुरानी जिला जेल शहर के मध्य 1.37 हेक्टर क्षेत्र में है। मैं जब विधायक की भूमिका में था, तब इस भूमि को रि-डेंटिफिकेशन (पुनर्व घनत्वी करण) योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य शासन को भेजा गया था। उस समय 30 दिसंबर 2021 को तत्कालीन कलेक्टर गौतम सिंह ने नई जेल के लिए ग्राम भूखी के सर्वे नंबर 21 रब्बा 5.790 हेक्टर सर्वे नंबर 24 रकबा 1.900 हेक्टर सर्वे नंबर 27 रब्बा 3.180 हेक्टर तथा सर्वे नंबर 28 रकबा 4.980 हेक्टर कुल भूमि 15.850 हेक्टर नई जेल के लिए आरक्षित आवंटित कर दी थी।
नवीन जेल के निर्माण तथा पुरानी जेल को री-डेंटिफिकेशन योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने के साथ स्वीकृति के लिए मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है। पुरानी जेल जहां बनी हुई है उसे रि-डेंटिफिकेशन (पुनर्वघनत्वी करण) योजना के अंतर्गत यदि स्वीकृति प्राप्त हो जाती है और उसे विक्रय कर दिया जाता है तो उसी धनराशि से सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक संसाधनों से संपन्न नई जेल का निर्माण किया जा सकेगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि शासन स्तर पर आपके माध्यम से जिला जेल में बंदी वर्तमान कैदियों की स्थिति और नई जेल की दरकार को लेकर आपकी टिप और आपकी अनुशंसा से इस कार्य में तेजी आ सकेगी।
