मंदसौर। गुरुवार शाम नरसिंहपुरा क्षेत्र स्थित दिवाक माता मंदिर परिसर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक संतों के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्तों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में पूज्य गौ शरणानंद जी महाराज, स्वामी चैतन्य दास जी महाराज(अयोध्या धाम)पंडित दशरथ भाई जी शर्मा, पंडित विष्णु जी शर्मा, पंडित ओमप्रकाश दवे, पंडित दिलीप व्यास जी, पंडित शैलेंद्र उपाध्याय जी, पंडित सुनील पुरोहित जी, पंडित प्रहलाद शुक्ला जी, पंडित श्याम जी (आशापुरा धाम मंदिर, नई फतेहगढ़), ज्योतिषाचार्य विनोद रुनवाल जी सहित अनेक संतों और विद्वानों की उपस्थिति रही।संचालन विनय दुबेला ने किया, जिन्होंने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। वक्ताओं ने गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा “केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय” के गठन की मांग रखी। इसके साथ ही गोचर भूमि संरक्षण, चारा नीति और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर में तहसील स्तर पर “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
मंदसौर में प्रातः 9:30 बजे विश्वपति शिवालय से कीर्तन यात्रा प्रारंभ होकर पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां ज्ञापन दिया जाएगा।
अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए इसे गांव-गांव और वार्ड स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया। जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने गौ सेवा और गौ सम्मान के लिए सामूहिक संकल्प लिया तथा अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रखर दुबे, पूनमचंद, राजेश चौहान, गोविंद राठी (दलौदा), जयप्रकाश सोनी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सोनी, प्रदीप कुमार गुप्ता, जसवंत सिंह, भेरूलाल सेन, श्याम सोनी, विजेंद्र सिंह चुंडावत, निरंजन भारद्वाज, कमलेश नागदा, वर्दीचंद कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, तुलसीराम ग्वाला, शंकरलाल सोनी, दीपक ग्वाला, पिंटू ग्वाला, उदय भानपुरा, ललित भारद्वाज, नरेंद्र सिंह चौहान, रसिक बिहारी चौहान, सुरेंद्र कुमार रामावत, कैलाशचंद्र सांखला, घनश्याम सोनी, रमाकांत सोनी, श्रीमती प्रेमलता आचार्य, श्रीमती पार्वती व्यास, सुश्री प्रियांशी गहलोत, श्रीमती मालती गहलोत, दिलीप कुमार जैन, दिनेश शुक्ला, जगदीश माथुरालाल, सुधीर सिंह, हेमंत सुरा, नितिन सोनी, गोपाल सिंह राजावत, हेमंत सोलंकी,शंकर सिंह चौहान,विजय गहलोत, खेमचंद ग्वाला, ओम सोनी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया,पुष्पा माली, विजयलक्ष्मी सांखला, सारिका कुशवाह, कपिल गौड़, हिमांशु ज्ञानानी, अशोक कुमार पालीवाल, करण सिंह परिहार, बाबूलाल ग्वाला, सुनील कुमार पोरवाल, ओमप्रकाश, सुरेश भावसार, ओम बड़ोदिया एवं रवि ग्वाला, घनश्याम सिंह तोमर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में राजेश चौहान ने आभार व्यक्त किया। बैठक की जानकारी नेमीचंद राठौर द्वारा दी गई।
