मल्हारगढ़, 10 अप्रैल (शुक्रवार) — रबी विपणन वर्ष के तहत मल्हारगढ़ क्षेत्र में गेहूं उपार्जन की शुरुआत शुक्रवार को ओंकार श्री वेयरहाउस पर विधिवत शुभारंभ के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं अगरबत्ती लगाकर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका पाटीदार तथा किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष अनिल यति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, पूर्व सरपंच दिनेश पाटीदार, भागीरथ पाटीदार, प्रताप सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह, कांतिलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अतिथियों ने उपस्थित किसानों का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह सहित किसानों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में साख संस्था वृत्ताकार समिति बरखेड़ा देव-डूंगरी के संस्था प्रबंधक चौधरी प्रकाश जाट एवं महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

वेयरहाउस प्रबंधक अशोक पोरवाल को निर्देश दिए गए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को बताया गया कि वे स्लॉट बुक कराकर उपार्जन केंद्र पर अपने गेहूं की तुलाई करवा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान" के नारों के साथ गेहूं खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।