मंदसौर  / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा 11 अप्रैल को मंदसौर जिले के विभिन्‍न गांवों में गांव चलो अभियान में सम्‍म‍िलित होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा प्रातः 10:30 ग्राम मुंदडी, प्रातः 11:00 सिंदपन, प्रातः 11:30 ग्राम ढाबला चौपाटी, दोपहर 12:00 ग्राम दौरवाडा, दोपहर 12:30 ग्राम बादपुर, दोपहर 01:00 ग्राम बूढ़ा, दोपहर 02:30 ग्राम ईरली, दोपहर 03:00 ग्राम कित्तुखेडी, दोपहर 03:30 ग्राम झार्डा, सायं 04:00 ग्राम सोम्या, सायं 04:30 ग्राम नारायणगढ, सायं 05:00 ग्राम बादरी, सायं 05:30 ग्राम गुडभेली बडी, सायं 06:00 ग्राम पिपल्यामंडी, सायं 06:30 ग्राम पिपल्यापंथ, सायं 07:00 ग्राम बही पार्श्वनाथ एवं सायं 07:30 ग्राम बालागुडा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम पश्‍चात मंदसौर के लिए प्रस्‍थान एवं मंदसौर में रात्रि विश्राम करेंगे।