मंदसौर । मध्य प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा 10 अप्रैल को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा में विभिन्‍न गांवों में गांव चलो अभियान में सम्‍म‍िलित होंगे व निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।_
_निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा प्रात: 11:00 बजे ग्राम धुंधड़का,  प्रात: 11:30 बजे धमनार गुलियाना, दोपहर 12:00 बजे हतुनिया, दोपहर 12:30 बजे जोगीखेड़ा, दोपहर 01:00 बजे रातीखेड़ी, खजूरी फंटा, दोपहर 01:30 बजे झिरकन, सिखेड़ी फंटा, दोपहर 02:00 बजे बडवन फंटा, दोपहर 03:00 बजे भाटरेवास, दोपहर 03:30 बजे अफजलपुर, सांय 04:00 बजे राणखेड़ा, सांय 04:30 बजे बिलांत्री (द्वार निर्माण का भूमि पूजन), सांय 05:00 बजे चिरमोलिया, सांय 05:30 बजे रठाना, सांय 06:00 बजे लोध, सांय 06:30 बजे सूरी, सांय 07:00 बजे बोरखेडा, गारियाखेडा, जग्‍गाखेडी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम पश्‍चात मंदसौर के लिए प्रस्‍थान एवं मंदसौर में रात्रि विश्राम करेंगे।