देवास / बागली के उदयनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दो युवकों से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, आरोपियों ने पहले पुराने सोने के सिक्के असली बताकर नमूने में दिए जो जांच में सही निकले, इसके बाद 300 से ज्यादा सिक्के सस्ते में देने का लालच देकर फरियादियों से रकम ले ली और नकली सिक्के थमा दिए, फरियादी शांतिलाल देवड़ा और मुकश को सामाजिक कार्यक्रम के पर्चे से मोबाइल नंबर लेकर आरोपियों ने संपर्क किया, खुद को आदिवासी और मिस्त्री बताते हुए मकान तोड़ने में सोने के सिक्के मिलने की बात कही, भरोसा जीतने के लिए असली सिक्के दिखाए फिर 24 लाख के सिक्के 12 लाख में देने का झांसा दिया, फरियादियों ने जमीन गिरवी रखकर 4.5 लाख जुटाए, अवली घाट नर्मदापुरा बुलाकर आरोपियों ने सिक्कों की पोटली दी और फरार हो गए, अगले दिन जांच में सभी सिक्के नकली निकले, उदयनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नकली सिक्के जब्त किए हैं और मोबाइल नंबर, ऑडियो रिकॉर्डिंग व CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
-रिपोर्टर हेमंत गुर्जर
posted by : Admin/Pointer Media
09 Apr 2026, 10:28 AMसस्ते सोने का लालच पड़ा भारी, असली दिखाकर थमा दिए नकली सिक्के, 4.5 लाख की ठगी
