मंदसौर / ​मंदसौर में आज, 9 अप्रैल को शाम 7:00 बजे दिवाक माता मंदिर, नरसिंहपुरा (पाल के पास) में एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के अंतर्गत होगी और इसमें मंदसौर के समस्त संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तैयार करना है। इसमें गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अनिवार्य

​बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि आप इस बैठक में भाग लें और अपने विचार और सहयोग प्रदान करें। बैठक में शामिल होने के लिए निम्न वर्ग के लोगों से अनुरोध है:

  • ​मंदसौर के समस्त गोभक्त, नागरिक, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि
  • ​सभी राजनीतिक संगठनों, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी
  • ​गौ सेवा से जुड़े संगठनों के सदस्य
  • ​समस्त मंदिरों के पुजारीगण, संचालक गण एवं ट्रस्टीगण
  • ​समस्त गौशालाओं की संचालक मंडल
  • ​समस्त व्यायाम शालाओं, अखाड़ा के प्रतिनिधिगण
  • ​समस्त विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक गण
  • ​समस्त सनातन समाजों के महिला मंडल एवं युवा मंडल
  • ​समस्त व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारीगण
  • ​प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी
  • ​शासकीय एवं अशासकीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी
  • ​युवा शक्ति एवं मातृशक्ति

​गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत पूरे देश में चलाए जा रहे इस अभियान को मंदसौर में प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु आप सभी की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस सूचना को ही आमंत्रण मानकर समय पर उपस्थित होकर अपने विचार एवं सहयोग प्रदान करें।