उज्जैन/ बुधवार को किसानों के सम्मान और अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। तरण ताल चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक निकाले गए विशाल पैदल मार्च और धरना-प्रदर्शन में हजारों किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एवं शहर कांग्रेस ने किया, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान ज़िला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को मजबूती से उठाया गया, जिनमें ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का उचित मुआवजा, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान, गेहूं खरीदी में हो रही देरी और अव्यवस्थाएं, बढ़ता कर्ज और किसानों को डिफॉल्टर घोषित किए जाने का मुद्दा, मंडियों की अव्यवस्थाएं, झूठी एफआईआर का विरोध, किसानों और जनप्रतिनिधियों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रही। विधायक महेश परमार एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाया।

तराना से  सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट।