मंदसौर | मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुम नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को गुजरात बॉर्डर के पास से सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट थाना दलौदा में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और रिश्तेदारों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुजरात बॉर्डर के समीप ग्राम पिटोल, जिला झाबुआ से नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी अनिल पिता जोगड़ा पाण्डा, निवासी भीम फालिया जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में सउनि तेजसिंह डामोर, आरक्षक 316 परिमाल सिंह, महिला आरक्षक 135 राखी गुर्जर तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मुजफ्फर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।