जिला प्रतिषेध अधिकारी श्रीमती लोधी नामांकित
मंदसौर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के 8 (ख) अनुरूप जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अर्पणा लोधी को जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी नामांकित किया गया है।
दहेज प्रतिषेध से संबंधित कार्यवाही हेतु श्रीमती लोधी के मोबाईल नम्बर 9425475100 पर संपर्क किया जा सकता है। लिखित शिकायतों को उनकी विभागीय ई मेल आईडी secdlsamns@mp.gov.in पर दर्ज की जा सकती है।
