मंदसौर। किसानों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 9 अप्रैल को मंदसौर कृषि उपज मंडी में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। यह विशाल आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी और मंडी व्यवस्थाओं की अव्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समय पर खरीदी नहीं होने से किसान मजबूरी में कम दामों पर फसल बेचने को विवश हैं।

उन्होंने कहा कि खरीदी में देरी के कारण किसान बैंक कर्ज भी नहीं चुका पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर होते जा रहे हैं।

किसानों की प्रमुख समस्याएं

🌾 ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, मुआवजा नहीं
🌾 फसल बीमा क्लेम लंबित
🌾 गेहूं खरीदी में देरी और सीमित खरीद
🌾 मंडी में अव्यवस्थाएं
🌾 बढ़ते कर्ज और डिफाल्टर किसान
🌾 मंदसौर–सीतामऊ मार्ग की खराब स्थिति और बढ़ती दुर्घटनाएं

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

✔️ ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा
✔️ लंबित बीमा राशि का भुगतान
✔️ समय पर और पूर्ण गेहूं खरीदी
✔️ किसानों को कर्ज राहत
✔️ मंदसौर–सीतामऊ सड़क का सुधार और सुरक्षा व्यवस्था

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।

Pointer Media News
मंदसौर | 9 अप्रैल 2026