पिपलिया मंडी । भाजपा नेता एवं प्रेस क्लब पिपलियामंडी के संरक्षक मनोहर काबरा को मंदसौर जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। काबरा पूर्व में पार्षद प्रतिनिधि, मंडल मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, माहेश्वरी समाज के पूर्व सचिव, महाविद्यालय में जनभागीदारी सदस्य तथा नगरीय निकाय चुनाव में सह-प्रभारी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रियता से कार्य कर चुके हैं।
वे लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। काबरा की इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक क्षेत्र, पत्रकार जगत में खुशी की लहर है तथा उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Apr 2026, 09:13 PMकाबरा की नियुक्ति से हर्ष का माहौल
