मंदसौर / अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्‍यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का मंदसौर जिले के दौरे 10 अप्रैल को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष 9 अप्रैल 2026 को शाम 04:30 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए प्रस्‍थान करेंगे। रात्रि 11:50 बजे मंदसौर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 10 अप्रैल 2026 को प्रात: 09:30 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करेंगे। प्रात: 11:00 बजे जिला कलेक्‍टर एवं जिले के वरिष्‍ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। तत्पश्‍चात दोपहर 12:00 बजे स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 03:00 बजे मंदसौर से गांधी सागर प्रस्‍थान करेंगे। शाम 04:30 बजे गांधी सागर आगमन करेंगे। शाम 05:00 बजे गांधी सागर डेम का अवलोकन करेंगे। रात्रि विश्राम रेस्ट हाउस गांधी सागर में करेंगे तथा 11 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे गांधी सागर से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे।