मंदसौर / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा युवाओं हेतु 9 अप्रैल से टु-व्हीलर मैकेनिक मोबाईल रिपेयरिंग, मोटर वाइन्डिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगे। 35 सीट पूरी होने पर आवेदन नहीं लिए जाएंगे। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इन प्रशिक्षणो का लाभ गामीण अंचल के युवक/पुरुष जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीव हो उन्ही को मिलेगा। इस प्रशिक्षण मे आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयो के बैंकिग संबंधी सभी जानकारियों एवं समस्याओ का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा।
इच्छुक प्रत्याशी रजिस्ट्रेशन के लिए अपने साथ 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एवं राशन कार्ड एवं समग्र आईडी की छायाप्रति के साथ आवेदन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्गप्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मन्दसौर में जमा करा सकते है।
रजिस्ट्रेशन के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नंबर 6269058449 7999852839, 9111858590, 8435806297 पर कार्यालीन समय प्रातः 10 से 06 बजे तक संपर्क करें।
