मंदसौर / जनपद पंचायत मंदसौर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक बगिया माँ के नाम’ के तहत हितग्राही बहनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, उद्यानिकी विभाग एवं जी.राम.जी. योजना के अंतर्गत बहनों को फल एवं सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा लगभग 3 लाख रुपये तक की सहायता योजना की जानकारी साझा की गई।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सीमान्त कृषक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बहनों को आधुनिक खेती एवं बागवानी तकनीकों से अवगत कराया गया। जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने बहनों को योजना का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।