मंदसौर | पिपलियामंडी | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहृत दो नाबालिग बालकों को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने थाना पिपलियामंडी के अपराध क्रमांक 74/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत हुए दो नाबालिग बालकों को दिनांक 06 अप्रैल 2026 को खोजकर दस्तयाब किया।

दिनांक 26 मार्च 2026 को फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी निवासी फरियादी ने अपने 13 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय भांजे के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना पिपलियामंडी में दी थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालकों की तलाश शुरू की । जगदीश पिता देवीलाल नायक, उम्र 13 वर्ष, निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी, दीपेश पिता श्यामलाल नायक, उम्र 12 वर्ष, निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी को पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों नाबालिग बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उप निरीक्षक भीमसिंह राठौर, सहायक उप निरीक्षक जसराज सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक विजय परमार, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश चौहान, आरक्षक वाजिद खान, आरक्षक पुष्पराज सिंह चौहान एवं आरक्षक चालक चिंदू मेघवाल की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पिपलियामंडी पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।