मंदसौर | मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 पेटी देशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना कोतवाली पुलिस को 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार पिता राजुचन्द्र भोई (31 वर्ष), निवासी बनिया चौक भोईवाड़ा, मंदसौर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, प्रआर कमलेश भदौरिया, आर मनीष धौलपुरिया, आर शैलेन्द्र सिंह, आर आनंद सिंह, आर शेषमल नागदा एवं आर वीपी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
