( संतों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा )
घोंसला : उज्जैन जिले के ग्राम घोंसला में प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित संभागीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। स्थानीय महिदपुर स्थित श्रीराम मैरिज गार्डन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संभागभर से आए पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। यह आयोजन न सिर्फ सम्मान का मंच बना, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर चिंतन का अवसर भी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुई। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव उपस्थित रहे। वहीं सारस्वत अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सनातन परिषद के संभागीय अध्यक्ष एवं श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति महंत श्री महावीरनाथ जी महाराज , महामंडलेश्वर शैलेशानंदगिरी जी महाराज उपस्थित थे। साथ ही अतिथि के रूप में महिदपुर विधानसभा के विधायक दिनेश जी जैन बोस , मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन , जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया , शहर अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
( संतों ने बताया पत्रकारिता का धर्म )
सनातन परिषद के संभागीय अध्यक्ष महंत श्री महावीरनाथजी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो सच्चाई को सामने लाकर समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता ही समाज को जागरूक बनाती है। वहीं महामंडलेश्वर श्री शैलेशानंदगिरीजी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि, आज के दौर में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है सत्य, सकारात्मकता और जनहित पर आधारित पत्रकारिता ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कलम की ताकत समाज को बदलने की शक्ति रखती है।
( नंदलाल यादव ने एकता और निष्पक्षता पर दिया जोर )
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल यादव ने कहा कि पत्रकारों को आज कई चुनौतियों के बीच काम करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी ईमानदारी और प्रतिबद्धता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। पत्रकारों की एकता ही उन्हें और मजबूत बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा का मजबूत मंच है।
( पत्रकारों के अधिकार और जिम्मेदारी पर चर्चा )
श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। संगठन के माध्यम से पत्रकारों की आवाज को और सशक्त किया जाएगा। वहींजिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है, जिसमें सच्चाई और जनहित सर्वोपरि होते हैं। साथ ही शहर अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करते हैं।
( विधायक का आश्वासन, गौशाला के लिए उठी मांग )
कार्यक्रम में महिदपुर विधायक दिनेश जैन ‘बॉस’ ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज व शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान संतजनों और पत्रकार साथियों ने गौशाला निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
( प्रभावशाली संचालन और भव्य सम्मान )
कार्यक्रम का संचालन तराना नगर के पत्रकार सैय्यद नियामत अली ने प्रभावशाली अंदाज में किया,।जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और ऊर्जावान बनाए रखा। वहीं कार्यक्रम के अंत में कुणाल कुमरावत ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों अरुण बुरड़ , डॉ. मुकेश जेठवानी , डॉ. जितेंद्र जेठवानी , डॉ. करणसिंह दरबार , सरपंच राहुल गुजराती , जनपद सदस्य टिंकू सिंह डोडिया सहित कई पत्रकारों का सम्मान किया गया। घोंसला प्रेस क्लब इकाई के पत्रकार साथियों दिनेश वर्मा , संदीप वर्मा , कुणाल कुमरावत , राहुल कुमावत , किशोर कुमावत सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दरअसल ग्राम घोंसला में प्रेस क्लब का यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, एकजुटता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
