तराना : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को तराना नगर में एक विशाल आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। सभा के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसैलाब में जोश भर दिया आमसभा के बाद डॉ. तोगड़िया ने तराना नगर का भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। केसरिया ध्वजों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने जगह-जगह आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। नगर के स्थानीय मैरिज गार्डन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने समस्त हिंदू समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। हिंदू मां-बहिनों की रक्षा और नई पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हर हिंदू को संकट के समय दूसरे हिंदू के साथ खड़े रहना चाहिए जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र की चुनौतियां समाप्त नहीं होंगी। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है सभा में भारी संख्या में युवा और वरिष्ठ नागरिक सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुकेश पाटीदार (अध्यक्ष) , संतोष पाटीदार (जिला महामंत्री) , बहादुर पटेल , गुलाबसिंह गुर्जर और रोहित गुर्जर सहित परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। सभा के पश्चात सभी कार्यकर्ता और सनातनियों ने साथ मिलकर सहभोज किया।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Apr 2026, 10:16 AMहिंदू समाज की एकता से ही राष्ट्र बनेगा परम वैभवशाली : डॉ. प्रवीण तोगड़िया।
