मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए दर्शन

उज्‍जैन : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। बालाजी श्याम सरकार मंदिर में महंत श्री मनीष पारिख ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम से सम्‍मान किया।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान हनुमान जी, श्री खाटू श्‍याम जी और देवी दुर्गा मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों के कल्याण की कामना की।