तराना/ सैय्यद नियामत अली/   स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तराना में मानस भवन स्थित बावड़ी पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मानस भवन स्थित बावड़ी परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया, जल स्रोत को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने हेतु विशेष ध्यान दिया गया। तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता भी की गई। नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। नगर परिषद द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी, जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।