भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर स्टेट हैंगर भोपाल परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान मंदिर परिसर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं को भी हनुमान जयंती की बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि हनुमान जी की कृपा सब पर बनी रहे, उनके आशीर्वाद से सबको सद्बुद्धि-यश और कीर्ति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि पवन पुत्र बजरंगबली सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो।
