​मंदसौर । कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने आगामी नगर पालिका बजट (2026-27) हेतु जनहित से जुड़े 11 प्रमुख सुझाव दिए हैं। उन्होंने शिवना नदी सौंदर्यीकरण परियोजना को शीघ्र शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों की निगरानी समिति बनाने, यातायात सुधार हेतु सड़कों के चौड़ीकरण व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ पुनर्वास योजना पर जोर दिया है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने पेयजल संकट के समाधान, वैध हुई कॉलोनियों में बुनियादी विकास, संजय गांधी उद्यान का जीर्णोद्धार, लंबित नामांतरण प्रकरणों का निपटारा, गांधीनगर सीवरेज कार्य की समीक्षा और मेघदूत नगर के अधूरे ऑडिटोरियम को समय सीमा में पूर्ण करने की मांग की है, ताकि शहर के समग्र विकास को नई गति मिल सके।