देवास। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को देवास में भव्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए 21 हजार अंबेडकर अनुयायियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
आयोजन की जानकारी देते हुए अभिषेक चौहान ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में स्वाभिमान, समानता और संविधानिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन और अंबेडकर अनुयायी शामिल होंगे।
यह आयोजन डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ (DARYS), युवा क्रांति मिशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, स्वाभिमान यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इन संगठनों की रहेगी भागीदारी- स्वाभिमान यात्रा देवास टीम, DARYS 50 फाइटर्स टीम देवास, DARYS ब्लड डोनेशन देवास,  निशुल्क डामा कोचिंग क्लासेस, BSP यूथ टीम देवास । आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संविधान और समानता के संदेश को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से 14 अप्रैल को देवास पहुंचकर इस स्वाभिमान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।